BAHUJAN TIME

E-PAPER AND ONLINE MEDIA
राजस्थान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजस्थान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 अक्टूबर 2017

जालोर में जारी है दलितों पर हमले !

राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी भाग में दलितों पर निरन्तर हमले जारी है ,काफी कोशिशों के बावजूद भी इन दलित बहुजनो पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे है .हाल ही में आहोर उपखंड में एक दलित युवा पर सामंतवादी लोगों ने जानलेवा हमला किया है .

बहुजन समस्या मेला राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भगवाना राम मांडवला ने जानकारी दी है कि जालोर जिले के आहोर उपखंड के वलदरा गांव निवासी प्रकाश पुत्र केराराम मेघवाल 28 सितम्बर को निकटवर्ती भुती गांव में गेती का डंडा खरीदने के लिए गया हुआ था ,जहाँ से वापस आते वक्त वह भुती गांव में ही एक पानी पूरी की लोरी पर रुका , वहां पर पहले से ही चीकू पुत्र भंवर सिंह राजपूत निवासी कंवला एवं उसके एक और साथी खड़े थे . वे लोग प्रकाश के पास में जाकर खड़े होने से नाराज हो गए और उन्होंने जातिगत गालियाँ निकालनी शुरू कर दी .

चीकू राजपूत ने प्रकाश मेघवाल को कहा कि- तू नीची जात का होकर हमारे से क्यो अडा ? ऐसा कहते हुए उसने प्रकाश को डंडे से धड़ाधड़ मारने लगा और जातिगत गालियों से अपमानित किया ! अचानक हुये इस हमले से प्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया ,उसे लहूलुहान अवस्था में पा कर इस घटना का मुकदमा पीड़ित प्रकाश के पिता केराराम आहोर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है .
( जालोर संवाददाता )
Share:

बुधवार, 27 सितंबर 2017

राणा पूंजा जयंती 5 अक्ट्बर को


मेवाड के महाराणा प्रताप के वीर सि‍पाइ राणा पूंजा की जयंती 5 अक्‍टूबर को भील समाज छात्रावास आहोर राजस्थान मे मनाई जा रही हे जिसके मुख्य अतिथी ताराराम मेहना RMS होंगे !

















JAI BHIM CALENDAR 2018 PAGE 6 BOTH SIDE PRINTED https://jaibhimonlinestore.in/product/jai-bhim-calendar-2018/
Share:

मंगलवार, 26 सितंबर 2017

RMS बामसेफ ने मनाया पूना पेक्ट धिक्कार दिवस


24/9/2017 रविवार,, खीवंसर ,नागौर !!
बामसेफ व राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ(RMS) के बेन्नर तले राजस्थान राज्य अधिवेशन, खींवसर ,जिला नागौर ,राजस्थान में आयोजित किया गया । जो पूना पैक्ट धिक्चार दिवस के रूप में मनाया गया । इस दिन बाबा साहेब ने गांधी को जीवन दान देके पूना पैक्ट किया था । बहुजन समाज इस दिन को काला दिवस के रूप मे मनाते हैं ।
Share:

DASFI के वार्षिक सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न



21/09/2017
डॉ अम्बेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया DASFI  रतनगढ़ के  गोगासर गांव में Dasfi राजस्थान निशुल्क कॉचिग संस्थान के वार्षिक सम्मेलन हुआ lजिसमें कोचिंग के प्रतिभावान छात्रों तथा समाज के भामाशाहो को सम्मानित किया गया l   जिसमें  DASFI राजस्थान के प्रदेश प्रभारी बनवारीलाल बुनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मंगतुराम मंडीवाल, प्रदेश महासचिव देवीलाल बालान ,स्वंत्रत लेखक जितेन्द्र महला ,बंशीलाल राजपुरोहित(समाजसेवी) ,फकीरचंद दानोदिया ,संतोष तालणिया ,सुगनचंद मन्डार ,कन्हैंयालाल मेघवाल ( RAS अधिकारी ),सरिता पारीक(गोगासर सरपंच) ,गोविन्द मेघवाल गोलसर आदि अन्य ग्राम व गोगासर ग्राम के युवा ,बुजुर्ग तथा महिलाएँ उपस्थित थी l

Share:

मंगलवार, 12 सितंबर 2017

बलात्कार पीड़ित दलित महिला ने आत्महत्या की !


बलात्कार पीड़ित दलित महिला ने आत्महत्या की !

(चौहटन,बाड़मेर )अनुसूचित जाति की बलात्कार पीड़िता ने धमकियों से आहत होकर की आत्महत्या कर ली है,मामला पुलिस थाना चौहटन के बूठ राठौड़ान का है,पीड़िता ने आत्महत्या से पहले अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला चौहटन थाने में मुकदमा नं. 131/2017 दिनॉक 22.07.2017 धारा 458,466,376 डी व 3(1)(ब)(2) अजा जजा अधिनियम मे नामजद मुल्जिम तनसिह /खेतसिह, लखसिह/खेतसिह राजपूत निवासी बूठ राठौड़ान के खिलाफ दर्ज कराया गया.


इस मुक़दमे की जॉच अजा जजा सेल के सी.ओ. रतनलाल ने कर आरोपियों को दोषी मानते हुए गिरफ्तारी के आदेश पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जारी होने के बाद चौहटन पुलिस ने मुलजिमानो की गिरफ्तारी नही करने से उनका हौसला बढ़ गया तथा वे पीड़िता के परिवार को धमकाने लगे और दशहत का माहौल तैयार किया गया,जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के कार्यालय पहुचकर लिखित मे की ,लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसी प्रकार की मदद या सुरक्षा नही देने से परेशान होकर पीडिता ने पानी के टैंक मे कूदकर आत्महत्या कर दी.


इस घटना से आक्रोशित दलित समुदाय के लोगो ने बलात्कारियो व राजीनामे करने की धमकियां देने वाले नामजद मुल्जिमों की गिरफ्तारी नही होने तक मृतका का पोस्ट मार्टम नही कराने व शव नही उठाने की पुलिस प्रशासन चेतावनी दी है.इस दौरान पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल ,एडवोकेट सुरताराम मेघवाल, हरखाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच नरसिंगाराम सुदरा, ठेकेदार करनाराम मारूड़ी, श्रवणकुमार चंदेल, मंगलाराम मेघवाल बामणोर, हादीखॉन कोनरा, रायमलराम बारूपाल, बूठराठौडान के सरपंच भूराराम कोडेचा, शंकरराम बालाच, तिलोकाराम, बुरान का तला, सहित बड़ी संख्या मे मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे.


-राजेन्द्र लहुआ बाड़मेर


Share:

सोमवार, 29 मई 2017

जालोर में हुई महारैली, हजारों लोग पहुँचे

जालोर में हुई आडवाड़ा घटना को लेकर महारैली ।

गत बीते दिनों आडवाड़ा गाँव मे मंदिर प्रतिष्ठा के दौरान बहुजन समाज के साधु शंभुनाथ महाराज और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला किया तथा गायल किया । इस घटना के बाद पुलिस ने अभी तक ठोस कार्यवाही नही । मुख्य आरोपी को बचा रही हैं । इसी मेटर को लेकर 29 मई को जालोर मे महारैली आयोजन किया । जिसमें समाज के 20 हजार लोग पहुँचे ।
इस महारैली मे बहुजन समाज के साधु-संत, बुजुर्गगण, महिलाऐ, युवागण और बच्चे शामिल हुऐ । मेघवाल समाज छात्रावस से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकाली गई । इस से पूर्व सम्बोधन सभा मे बाहर से पधारे साधु समाज और डॉ राम मीणा सहित अन्य लोगों ने ओजस्वी भाषन से लोगों का हौसला बढाया । इस महारैली मे बहुजन समाज का गुस्सा और जोश दिया ।

पधारे साधु संतो ने आव्हान किया बहुजन समाज का पैसा स्वर्णो के मंदिरो न चढाये । इन पैसो को शिक्षा पर खर्च करे । संगठित रहै । बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चले ।
डॉ राम मीणा के भाषण से युवाओ मे जोश भर दिया । उन्होने कहा कि समाज पर अत्याचार होता हो वही पलटकर वार करें । आत्मरक्षा के लिए किया वार संवेधानिक हैं ।
टीम - बहुजन टाईम (News network)
Share:

BAHUJAN TIME

BAHUJAN TIME
BABA SAHEB DR BHIMRAO AMBEDAKAR