BAHUJAN TIME

E-PAPER AND ONLINE MEDIA

रविवार, 12 नवंबर 2017

राष्ट्रीय मुलनिवासी संघ द्वारा सतगुरु नानक देव की जयंति पर वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न |

बाडमेर - राष्ट्रीय मुलनिवासी संघ द्वारा सतगुरु नानक देव की जयंति पर वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न |
मेघवाल समाज महाविधालय छात्रावास बाडमेर मे आज राष्ट्रीय मुलनिवासी संघ का एक दिवसीय वैचारिक क्रांतिकारी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. ताराराम मेहना ने कहा कि वर्तमान मे शासन और प्रशासन सहित तथाकथित उच्च वर्ण द्वारा संविधान खत्म करने की प्लानिंग चल रही है |
उन्होने बताया कि हम बहुजन मुलनिवासी समाज को संविधान  बचाने के लिए पुरजोर तरीके से मनुवादी सरकार को चेतावनी देते है कि या तो वह संविधान को पुर्ण रुप से लागु करे वरना कुर्सी खाली करे |

     कार्यक्रम मे बामसेफ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश वाघेला ने सभी बहुजन मुलनिवासी समाज को आगामी संविधान दिवस 26 नवम्बर को मुम्बई मे कार्यकर्म मे भाग लेने आह्वहान किया |

           कार्यक्रम को मुलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. भैरुलाल नामा ,सिणधरी उप प्रधान देदाराम चौधरी , CEC सद्स्य दानाराम बोस , हंजाराम सोलंकी , युवा बहुजन चिंतक जोगराज सिंह बाडमेर , पुर्व प्रधान उदाराम मेघवाल चौहटन  , संतोष जीनगर सरपंच पाटोदी , बहुजन समस्या मेला प्रदेश भगवानाराम माण्डवला , इंजीनियर दीपाराम  , मंगलाराम माजीराणा , गोकुलराम मोकणी , मदन मेघवाल सहित कई वक्ताओ ने अपने विचार रखे |
कार्यक्रम मे मंच संचालन मुकेश हिंगडा जोधपुर ने किया |

Report - Bhagwana ram mandalva
Share:

मंगलवार, 7 नवंबर 2017

रविवार, 29 अक्टूबर 2017

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 23 अक्टूबर से 21 नवंबर तक ऑनलाइन भरें आवेदन


पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 23 अक्टूबर से 21 नवंबर तक ऑनलाइन भरें आवेदन
जयपुर। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कांस्टेबल के 5390 पदों के लिए भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 23 अक्टूबर से 21 नवंबर तक आवेदन ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। परीक्षा भी ऑनलाइन होगी। माना जा रहा है परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी। अभ्यर्थी परीक्षा के लिए मनपसंद जिला चुन सकेगा।
ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय में वीडियोवॉल बनाई जाएगी। जहां से हर सेंटर की निगरानी रखी जाएगी। जयपुर कमिश्नरेट में 392 पदों के लिए परीक्षा होगी। मेरिट जिला स्तर पर तैयार होगी। एडीजी हैडक्वार्टर जंगा श्रीनिवास राव ने बताया कि अब केवल एनसीसी होम गार्ड्स के सर्टिफिकेट होने पर बोनस अंक दिए जाएंगे। एनसीसी में कैटेगरी पर दो, बी पर तीन तथा सी कैटेगरी पर पांच अंक दिए जाएंगे। होमगार्ड में लगातार पांच साल रहने पर 5, दो साल रहने पर चार अंक एवं एक साल रहने पर दो अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा 75 नंबर की होगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी। साथ ही 15 नंबरों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। एडीजी राव ने बताया कि भर्ती परीक्षा पारदर्शी हो, इसके लिए जहां भी सेंटर है वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती : 23 अक्टूबर से 21 नवंबर तक ऑनलाइन भरें आवेदन
योग्यता - 8/10/12 वी पास 
पद - 5390 
परीक्षा तिथी - दिसम्बर के पहले सप्ताह मे संभवता 
Share:

मेघवाल सेवा समिति उम्मेदाबाद सायला के "द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह"

सायला , जालोर

आज 9गांव मेघवाल सेवा समिति उम्मेदाबाद सायला के "द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह" कार्यक्रम में संतो के समागम के साथ समाज के नवचयनित कमर्चारी व प्रतिभावन छात्रों को सम्मानित किया गया। जिसमे समाज के लोगो ने बडी संख्या मे उपस्थित थे ।



Share:

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

पाटोदी में मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न ।

पाटोदी में मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न ।
पाटोदी, बालोतरा । आज पाटोदी गाँव में राजस्थान मेघवाल परिषद के बेन्नर तले मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह  का आयोजन हुआ । जिसमें जिला प्रमुख प्रिंयका मेघवाल मुख्य अतिथि थी । इस कार्यक्रम मे प्रतिभाली छात्र छात्राओ का सम्मानित किया गया । तथा इस कार्यक्रम मे साथ ही  युवाओं, महिलाओ, बुजुर्गों ने शिरकत की ।
हीरा बोस ।
। बहुजन टाईम ।
Share:

BAHUJAN TIME

BAHUJAN TIME
BABA SAHEB DR BHIMRAO AMBEDAKAR