BAHUJAN TIME

E-PAPER AND ONLINE MEDIA
बाडमेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाडमेर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 12 नवंबर 2017

राष्ट्रीय मुलनिवासी संघ द्वारा सतगुरु नानक देव की जयंति पर वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न |

बाडमेर - राष्ट्रीय मुलनिवासी संघ द्वारा सतगुरु नानक देव की जयंति पर वैचारिक प्रबोधन कार्यक्रम सम्पन्न |
मेघवाल समाज महाविधालय छात्रावास बाडमेर मे आज राष्ट्रीय मुलनिवासी संघ का एक दिवसीय वैचारिक क्रांतिकारी प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया |
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. ताराराम मेहना ने कहा कि वर्तमान मे शासन और प्रशासन सहित तथाकथित उच्च वर्ण द्वारा संविधान खत्म करने की प्लानिंग चल रही है |
उन्होने बताया कि हम बहुजन मुलनिवासी समाज को संविधान  बचाने के लिए पुरजोर तरीके से मनुवादी सरकार को चेतावनी देते है कि या तो वह संविधान को पुर्ण रुप से लागु करे वरना कुर्सी खाली करे |

     कार्यक्रम मे बामसेफ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश वाघेला ने सभी बहुजन मुलनिवासी समाज को आगामी संविधान दिवस 26 नवम्बर को मुम्बई मे कार्यकर्म मे भाग लेने आह्वहान किया |

           कार्यक्रम को मुलनिवासी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा. भैरुलाल नामा ,सिणधरी उप प्रधान देदाराम चौधरी , CEC सद्स्य दानाराम बोस , हंजाराम सोलंकी , युवा बहुजन चिंतक जोगराज सिंह बाडमेर , पुर्व प्रधान उदाराम मेघवाल चौहटन  , संतोष जीनगर सरपंच पाटोदी , बहुजन समस्या मेला प्रदेश भगवानाराम माण्डवला , इंजीनियर दीपाराम  , मंगलाराम माजीराणा , गोकुलराम मोकणी , मदन मेघवाल सहित कई वक्ताओ ने अपने विचार रखे |
कार्यक्रम मे मंच संचालन मुकेश हिंगडा जोधपुर ने किया |

Report - Bhagwana ram mandalva
Share:

रविवार, 22 अक्टूबर 2017

पाटोदी में मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न ।

पाटोदी में मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न ।
पाटोदी, बालोतरा । आज पाटोदी गाँव में राजस्थान मेघवाल परिषद के बेन्नर तले मेघवाल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह  का आयोजन हुआ । जिसमें जिला प्रमुख प्रिंयका मेघवाल मुख्य अतिथि थी । इस कार्यक्रम मे प्रतिभाली छात्र छात्राओ का सम्मानित किया गया । तथा इस कार्यक्रम मे साथ ही  युवाओं, महिलाओ, बुजुर्गों ने शिरकत की ।
हीरा बोस ।
। बहुजन टाईम ।
Share:

मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017

बाड़मेर में मेघवाल कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह आयोजित

बाड़मेर में मेघवाल कर्मचारी स्नेह मिलन समारोह आयोजित ।

राजस्थान के बाड़मेर जिले मे जिला स्तरीय मेघवाल समाज का विशाल स्नेह मिलन समारोह कैलाश इंटरनैशनल होटल में  आयोजित किया गया । जिसमे वक्ताओ ने मेघवाल समाज के विकास करने की बात कही ।
Share:

सोमवार, 2 अक्टूबर 2017

मा○ कांसीराम जी की श्रद्धांजली सभा बाड़मेर में


02/10/2017
बाड़मेर | बसपा की ओर से की 9 अक्टूबर को कांशीराम की श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने के लिए बसपा प्रदेश महासचिव रईस अहमद मलिक, जिला प्रभारी शंकरलाल वर्मा, जिलाध्यक्ष नारायणराम गर्ग, भीयाराम मेघवाल, जयराम सोलंकी, जूजाराम मेघवाल आदि नेताओं के द्वारा चौहटन शिव विधान सभाओं के विभिन्न गांवों का दौरा किया। बसपा की विशाल सभा में दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, किसानों, व्यापारियों, बेरोजगारों एवं शिक्षा के निजीकरण पर हो रहे अत्याचारों पर चिन्तन मनन होगा एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसमें बहुजन समाज पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे एवं प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।
Share:

घर-घर अम्बेडकर पुस्तिका वितरण कर मनाया जन्म दिन

घर-घर अम्बेडकर पुस्तिका वितरण कर मनाया जन्म दिन

बालोतरा 2 अक्टुबर - निकटवर्ती टापरा गांव के बाबा साहब के मिशनरी युवा हरिश सेजु ने अपना जन्म दिन कुछ अनुठे अंदाज मे मनाकर अनुकरणिय  पहल की है |
आपकी जानकारी के लिये कि पश्चिमी राजस्थान ही  नही संपुर्ण राजस्थान मे बाबा साहब के विचारो को घर-घर पहुंचाने की सार्थक पहल घर-घर अम्बेडकर पुस्तिका का वितरण कर एक उदाहरण पेश किया है |
इस अवसर पर टापरा मे एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जिसके मुख्य अथिति मा. भैरुलाल नामा ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया |
कार्यक्रम मै उपस्थित घर-घर अम्बेडकर अभियान , एंव शुन्यकाल चैनल के प्रतिनिधि भगवानाराम माण्डवला ने हरिश सेजु को उनके जन्म दिन पर शुन्यकाल परिवार की और से बधाई प्रेषित करते हुए बताया की अपने जन्म दिन पर मरीजो को फल वितरण , रक्तदान करके अपना जन्म दिन मनाते तो कई बार देखा है लेकिन बाबा साहब की जीवनी को अपने जन्मदिन पर वितरण का यह पहला कार्यक्रम है  |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्टेट एवार्डी भैरुलाल नामा ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालकर युवाओ को मिशन के बारे मे विस्तार से जानकारी दी |
अंत मे हरिश के पिताजी रिटा.अध्यापक फुसारामजी ने सभी आंगतुको को धन्यवाद प्रदान कर आभार जताया |
इस अवसर पर भल्लारामजी MYVS    बालोतरा अध्यक्ष, श्यामजी डांगी, सुरेशजी बॉस बालोतरा,मानाराम डांगी इंजि ,गजेन्द्रजी जोगसन असाड़ा,सरूपजी असाड़ा,गोरधनजी सिणधरी,मांगीलालजी सेजु पचपदरा,घेवरजी असाड़ा,हिरजी असाड़ा,ओमजी आसोतरा सहित कई मिशनरी उपस्थित थे |
Share:

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

विभिन्न मांगो को लेकर मेघवाल युवा विकास समिति द्धारा राज्य पाल के नाम :- नायब तहसीलदार जसोल को बालोतरा उपखण्ड कार्यालय सौपा ज्ञापन

विभिन्न मांगो को लेकर मेघवाल युवा विकास समिति द्धारा राज्य पाल के नाम :- नायब तहसीलदार जसोल को बालोतरा उपखण्ड कार्यालय सौपा ज्ञापन


बालोतरा :- मेघवाल समाज के लोगो ने विभिन्न मांगो को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम गुरुवार को ज्ञापन सौप कर बताया कि चौहटन गांव के बूठराठौड़ान में अनुसूचित जाति के बलात्कार पीडित ने की आत्महत्या का मामला पुलिस थाना चौहटन के गांव बुठराठौड़ान का है। पिडिता ने अपने दुष्कर्म का मामला दर्द करवाया था। जिसमे नामजद मुजलिम तनसिंह,खेतसिंह,लेखसिंह पुत्र खेतसिंह राजपूत के खिलाफ दर्ज करवाया था। जिसमे जाचं एसी/एसटी के सेल बाडमेर के  सी.ओ. रतनलाल ने कर मुजलमानो को दोषी मानते हुए गिरफ्तारी के आदेश पुलिस अधिक्षक बाड़मेर के द्धारा जारी होने के बाद चौहटन पुलिस  मुलजमानों की गिरफ्तारी नही करने से मुजलमानो बढा ओर पिडिता के परिवार वालो को धमकाने लगे ओर दशहत का माहौल तैयार किया। जिसकी शिकायत पिड़िता परिवार ने पुलिस अधिक्षक बाड़मेर मे पहुकर लिखित मे की जिससे परेशान होकर पिडिता ने पानी की डी पी मेे कुदकर आत्महत्या कर दी। समाज के लोगो ने कहा कि अगर इसकी कार्यवाही नही हुई तो मामला सम्पूर्ण राजस्थान सहित पुरे भारत मे बहुजन मुलनिवासी समाज के द्धारा उठाया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
ज्ञापन मे मौजूद मेघवाल युवा विकास समिति उपखण्ड अध्यक्ष भलाराम राठौड़, मानाराम ड़ागी,श्याम ड़ागी, हडमानाराम,बाबुलाल, लुम्बाराम ड़ागी,तरुण ब्रजवाल, गणपत,देवाराम टापरा,द्धारकाराम,सवाईसिंह हेगडे,हरिश सेजू, गजेन्द्र जोगसन,दिपाराम,जबराराम पऊ,सावलराम,सुरेश जागसा,आदी समाज के लोग मौजुद थे।
रिपोर्ट - हीराराम सेजू ।
News Network
Bahujan Time
Share:

मंगलवार, 12 सितंबर 2017

बलात्कार पीड़ित दलित महिला ने आत्महत्या की !


बलात्कार पीड़ित दलित महिला ने आत्महत्या की !

(चौहटन,बाड़मेर )अनुसूचित जाति की बलात्कार पीड़िता ने धमकियों से आहत होकर की आत्महत्या कर ली है,मामला पुलिस थाना चौहटन के बूठ राठौड़ान का है,पीड़िता ने आत्महत्या से पहले अपने साथ हुए दुष्कर्म का मामला चौहटन थाने में मुकदमा नं. 131/2017 दिनॉक 22.07.2017 धारा 458,466,376 डी व 3(1)(ब)(2) अजा जजा अधिनियम मे नामजद मुल्जिम तनसिह /खेतसिह, लखसिह/खेतसिह राजपूत निवासी बूठ राठौड़ान के खिलाफ दर्ज कराया गया.


इस मुक़दमे की जॉच अजा जजा सेल के सी.ओ. रतनलाल ने कर आरोपियों को दोषी मानते हुए गिरफ्तारी के आदेश पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जारी होने के बाद चौहटन पुलिस ने मुलजिमानो की गिरफ्तारी नही करने से उनका हौसला बढ़ गया तथा वे पीड़िता के परिवार को धमकाने लगे और दशहत का माहौल तैयार किया गया,जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के कार्यालय पहुचकर लिखित मे की ,लेकिन पुलिस प्रशासन ने किसी प्रकार की मदद या सुरक्षा नही देने से परेशान होकर पीडिता ने पानी के टैंक मे कूदकर आत्महत्या कर दी.


इस घटना से आक्रोशित दलित समुदाय के लोगो ने बलात्कारियो व राजीनामे करने की धमकियां देने वाले नामजद मुल्जिमों की गिरफ्तारी नही होने तक मृतका का पोस्ट मार्टम नही कराने व शव नही उठाने की पुलिस प्रशासन चेतावनी दी है.इस दौरान पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल ,एडवोकेट सुरताराम मेघवाल, हरखाराम मेघवाल, पूर्व सरपंच नरसिंगाराम सुदरा, ठेकेदार करनाराम मारूड़ी, श्रवणकुमार चंदेल, मंगलाराम मेघवाल बामणोर, हादीखॉन कोनरा, रायमलराम बारूपाल, बूठराठौडान के सरपंच भूराराम कोडेचा, शंकरराम बालाच, तिलोकाराम, बुरान का तला, सहित बड़ी संख्या मे मेघवाल समाज के लोग मौजूद रहे.


-राजेन्द्र लहुआ बाड़मेर


Share:

रविवार, 10 सितंबर 2017

पादरू पट्टी मे सम्पन्न मेघवाल प्रतिभा सम्मान समारोह ।

पादरू पट्टी  मे सम्पन्न मेघवाल प्रतिभा सम्मान समारोह ।
10 सितम्बर 2017
पादरू । बाड़मेर जिला सिवाना तहसील के  पऊं गाँव के बाबा रामदेवजी मंदिर में मेघवाल प्रतिभा सम्मान समारोह 2017  का आयोजन किया गया । जिसमें कक्षा आठवी,  दशवी, बारहवीं, आईटीआई, सनातक तथा उच्च शिक्षा में प्रतिभाओ का और खेलकूद क्षैत्र की  प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया  ।तथा नवनयुक्त कर्मचारियो का भी सम्मान किया गया । यह कार्यक्रम खण्डप मठ आत्मानंद  जी और प्राग मठ नोसर नेमीनाथ जी के सान्निध्य मे हुआ । इस कार्यक्रम में प्रियंका मेघवाल जिला प्रमुख बाड़मेर,  तोलाराम चौहान, भेरूलाल नामा, मोतीराम मैणसा बामसेफ, मुलाराम मंसुरिया सहित अतिथिगण उपस्थित थे जिन्होन समाज को शिक्षा का बढ़िवा देने की बात की । यह कार्यक्रम मेघवंशी नवयुवक सेवा समिति पादरू पट्टी के बेन्नर तले रखा गया । जिसके अध्यक्ष रामाराम राठौड़ हैं  । इस कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओ, बच्चों और युवाओं ने भाग लिया ।
जय भीम
जय भारत
News Network -
Bahujan Time

Share:

बुधवार, 6 सितंबर 2017

रामसीन में आज मेघवाल युवा विकास समिति गठित ।

रामसीन में आज मेघवाल युवा विकास समिति गठित ।



बालोतरा । आज रामसीन (मुंगड़ा) में मेघवाल युवा विकास समिति बालोतरा उपखण्ड की ग्रामीण इकाई गठित की गई । जिसके अध्यक्ष लुम्बाराम डांगी को बनाकर सभी पदाधिकारियो को शपथ दिलाई । इस कार्यक्रम मे महंत अमृतराम महाराज रंजीत आश्रम बालोतरा,  रामचंद्र गढवी (लेबर इंसपेक्टर बालोतरा), युवा क्रांतिकारी जोगराज सिंह, हुकमेश राठौर महामंत्री (रा○ मे○ प○),भलाराम राठौड़ अध्यक्ष मेघवाल युवा विकास समिति उपखण्ड बालोतरा,  विजय नामा समाजसेवी , भंवरलाल भाटी, श्याम डांगी, गजेंद्र जोगसन अध्यक्ष DSMM बालोतरा सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम मे बच्चे, महिलाए, युवाओ और बुजुर्गगणो ने बड़ी संख्या में  भाग लिया । सभी ने समाज में व्यापत कुरितीयो, नशा और शिक्षा के साथ बिजनेस और संघर्ष पर विचार रखें ।

News Network -
*BAHUJAN TIME*
Share:

मंगलवार, 22 अगस्त 2017

असाङा से चल केंटिन सेवा को हरी झण्डी देके किया रवाना ।

असाङा से चल केंटिन सेवा को हरी झण्डी देके किया रवाना ।
बालोतरा,
डॉ भीमराव अम्बेडकर युवा मण्डल असाङा के बेन्नर तले रामदेवरा पैदल यात्रियो के  चल केन्टीन सेवा को बालोतरा उपखण्ड अध्यक्ष भलाराम राठौर , मना राम जी डांगी(En,) राजेन्दर जी आगरी ,AYM अध्यक्ष दिनेश धांधू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान कार्यकर्ता गजेन्द्र जोगसन,  घेवर राम जी,  दिनेश भाटीया,  घेवर अध्यापक,  ओमप्रकाश,  मोहन जी,  पुखराज जी बोस,  पदमाराम जी,  हिरा बोस,  देवाराम,  अर्जुन,  मादाराम,  चतराराम जोगाराम चान्देरा सहित  असाडा ग्रामवासी मौजुद थे ।
मिडिया नेटवर्क - बहुजन टाईम
रिपोर्टर - हीरा बोस

Share:

रविवार, 28 मई 2017

बुड़िवाड़ा में सम्पन्न जागरण और मेघवाल समाज सम्मेलन।

बुड़िवाड़ा में सम्पन्न जागरण और मेघवाल समाज सम्मेलन।

गाँव बुड़िवाड़ा (बालोतरा) में 27 मई की शाम को मेघवाल युवा विकास समिति बुड़िवाड़ा के बेन्नर तले एक शाम बाबा रामदेव जी के भजन संध्या का आयोजन किया गया । तथा सुबह 28 मई को सम्बोधन सभा का आयोजन किया गया । जिसमे जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, बालोतरा प्रधान ओमजी भील,  सुरेश बोस (अध्यक्ष, मे• यु• वि• स• जिला बाड़मेर),  एड● डुंगरसिह नामा, प्रो फरसाराम, गजेंद्र जोगसन (उपखण्ड सयोजक, दलित शोषण मुक्ति मंच उपखण्ड बालोतरा), हरिराम जसोल, संतोष देवी सरपंच बुड़िवाड़ा आदि, तथा समाज बंधु, युवागण, महिलाये, बुजुर्ग गण उपस्थित थे ।
बाहर से पधारे अतिथीगणो ने कई मुद्दों पर बात रखी, बाबा साहेब के राह पर चलकर समाज उद्धार करने की बात की ।  तथा हरीराम जसोल ने मेघवाल संत धारू जी की समाधि स्थल की 10 बीगा जमीन नाकोड़ा जैन ट्रस्ट के कब्जे हैं उनको मुक्त कराने की बात रखी । इस जमीन को छुड़ाने के लिए  20 साल संघर्ष चल रहा है ।
टीम - बहुजन टाईम (ऑनलाइन मिडिया नेटवर्क)
Share:

शनिवार, 27 मई 2017

बालोतरा में दिया ज्ञापन निष्पक्ष जाँच हेतु

दलित शोषन मुक्ति मंच उपखण्ड बालोतरा ने बाबुलाल मंसुरिया की हुई साजिश के तहत हत्या की निष्पक्ष जाँच और न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया ।

Share:

रविवार, 9 अप्रैल 2017

असाङा मे मनायेंगे भीम जयंती

असाङा।
गाँव असाङा मे दिनांक 09/04/2017 को बेठक हुई । जिसमे हर साल की तरह इस बार भी असाङा में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती का भव्य प्रोग्राम को अम्बेडकर युवा मण्डल असाङा के बेन्नर तले होगा । जिसमें नव चयनित कर्मचारी और बाॅर्ड परीक्षा  प्रतिभावन विद्यार्थियो का सम्मान समारोह भी होगा । बैठक में दिनेश धान्धु अध्यक्ष , अर्जुन जोगसन, गजेन्द्र जोगसन, घेवरचंद जोगसन, सुरेंद्र धांधु , हीरा लाल बोस, स्वरुप जोगसन,  प्रहलादाराम, नेमाराम, सवाराम जोगसन आदि सदस्यगण उपस्थित थे ।  यह सुचना अध्यक्ष दिनेश धान्धु ने दी ।
News - BAHUJAN TIME
www.Bahujantime24x7.co
Share:

BAHUJAN TIME

BAHUJAN TIME
BABA SAHEB DR BHIMRAO AMBEDAKAR